कोरोना का कहर: यूपी के ये पांच शहर जो बन चुके हैं रेड जोन

पांच प्रमुख रेड जोन और कोरोना मरीजों की संख्या


रेड जोन जिला कुल कोरोना मरीज


आगरा 199


नोएड सहारनपुर


मेरठ कुल 507


94 मुरादाबाद


 


मेरठ। ताजनगरी आगरा से लेकर काष्ठ नगरी सहारनपुर तक कोरोना वायरस संक्रमण का रेड जोन तैयार हो गया है। शासन, प्रशासन की सतर्कता के बावजूद इन क्षेत्रों में प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज हर दिन मिल रहे हैं। प्रदेश की लिस्ट में भी आगरा, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद कोरोना जोन बन चुका है। पिछले 15 दिनों में प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना केस इन जिलों में आए हैं। कोरोना रेड जोन-1-आगरा: प्रदेश में कोरोना को लेकर ताजनगरी आगरा नंबर-1 पर है। आगरा जिले में शासन की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 199 केस हैं। हाल के दिनों में तो आगरा में अचानक कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या में वृद्धि हुई है। जिस तरह से वहां कोरोना की चेन बनती जा रही है इससे अभी केस और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 199 केस में छह की मौत हो चुकी है। कोरोना रेड जोन-2-नोएडा: इसी तरह मेरठ मंडल में नोएडा भी बड़ा कोरोना रेड जोन हो गया है। मेरठ मंडल में पहला केस नोएडा से ही मिला। अब वहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 94 हो गई है। नोएडा भी कोरोना को लेकर हाई रिस्क जोन में शामिल है।